विमल तारण के साथ मारपीट के मामले में उनसे मिलने और जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मंगलवार को विदिशा पहुंचे। शाम 7 बजे विदिशा के पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने के बाद रात 8 बजे उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के कई बिंदुओं को जांच मे न लेने पर सवाल खडे किए।