कांके: राज अस्पताल में इलाज में लापरवाही और अधिक पैसे वसूलने के मामले की जांच शुरू
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 राज अस्पताल में इलाज में लापरवाही और अधिक पैसे वसूलने के मामले की शनिवार दोपहर करीब एक बजे से जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद रांची उपायुक्त ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में मनीषा तिर्की, आशुतोष कुमार ओझा और डॉ. प्रभात कुमार शामिल हैं। जांच टीम अस्पताल पहुंचकर शिकायतों की पड़ताल कर रही है।