प्रतापपुर: प्रतापपुर में सामुदायिक भवन और भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए ₹34 लाख रुपये स्वीकृत
सूरजपुर जिले की प्रतापपुर नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत क्षेत्र में सामुदायिक भवन तथा भगत सिंह चौक के निर्माण हेतु कुल 34 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री Arun Sao के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए गए।