बाघमारा/कतरास: अंगार पथरा ओपी क्षेत्र के रहने वाले भोला बेलदार ने पुत्र अमन की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने किया बरामद।
अंगारपथरा ओपी अंतर्गत रहने वाले भोला बेलदार ने अपने 6 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की गुमशुदगी की सूचना ओपी को दी जिसके बाद मामला संज्ञान में आते ही अंगारपथरा ओपी की पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को केंदुआडीह थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सलामत बरामदगी पर परिजनो ने खुशी जाहिर करते हुए धनबाद पुलिस का आभार प्रकट किया।