महोबा: डहर्रा में क्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 कन्वेयर मशीन की चपेट में आने से रतौली निवासी 45 वर्षीय भागवती की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी राधा और आत्माराम घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि बिजली जाने के बाद मशीन बंद नहीं की गई थी और अचानक बिजली आने पर मशीन चल पड़ी। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भागवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।