हरसूद: नया हरसूद में लायंस क्लब ने डॉक्टरों का किया सम्मान
डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब हरसूद प्रेरणा एवं लायंस क्लब हरसूद युवांश द्वारा डॉक्टरों का सम्मान किया गया। नया हरसूद में शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित सम्मान समारोह में डॉक्टर महेश जैन, डॉक्टर डीपी अग्रवाल, डॉक्टर आशीषराज मिश्रा, डॉक्टर नीलम मिश्रा सहित अन्य डॉक्टरों का सम्मान किया गया।