मड़िहान: जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा का हुआ शक्ति प्रदर्शन, राजगढ़ में डॉक्टर आर एस पटेल बोले- अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार में जुटी जनहित संकल्प पार्टी की सरदार एकता एवं न्याय यात्रा शनिवार की दोपहर 1:00 बजे राजगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल का पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ों नारों के बीच अभिनंदन किया। मड़िहान विधानसभा प्रभारी चंद्रभान पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।