अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्रवाई
रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था।वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि लालू सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी आमो आहार उड़नवापुर थाना दिबियापुर, औरेया पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।