देहरादून: प्रेमनगर में सरेराह मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर दबंगई दिखाने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दे कि नंदा की चौकी के पास बस और छोटे ट्रक के चालकों के बीच वाहन पास न देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट और हंगामा शुरू कर दिया।