देहरादून: नए लेबर कोड को लेकर उप मुख्य श्रमायुक्त शुभ्रा त्यागी ने दिया बयान
देशभर में लागू किए गए नए लेबर कोड्स को लेकर देहरादून में उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) शुभ्रा त्यागी गोयल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले 29 अलग-अलग और जटिल श्रम कानून लागू थे जिन्हें अब समानएकित कर चार सरल लेबर कोड्स बनाया गया है। इनका उद्देश्य श्रमिकों और आम जनता के लिए कानूनों को आसान बनाना है।