देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी पर उठाया सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बार–बार मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा नेता “डेमोक्रेसी” और “डेमोग्राफी” की बात उठाकर जनता में क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में आखिर जिम्मेदार कौन है, जबकि जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थितियां सामने आई हैं और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है।