धामपुर: धामपुर के गांव हर्रा में सर्पमित्र ने मॉनिटर लिजर्ड को रिस्क लेते हुए सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र के गांव हर्रा में घर में एक जीव दिखाई देने की सूचना पर सर्प मित्र बी भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सर्पमित्र बी भास्कर ने बताया कि यह मॉनिटर लिजर्ड जीव था जो कि जहरीला नहीं होता है। उन्होंने उसका रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।