Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image
image

इटावा 15 जुलाई, 2026-माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, इटावा के तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर "युवा कौशल पुरस्कार-2026" एवं "सरिता सहायता अभियान" के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश त्रिपाठी द्वार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं का जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित रहता है, इसलिए उन्हें मिलने वाले प्रत्येक अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और सही अवसर मिलने पर उसे निखारने की होती है। उन्होंने कहा कि समय एक बार निकल जाने पर वापस नहीं आता, इसलिए युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करते हुए कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रारंभ में लोगों ने उनकी वेशभूषा का उपहास उड़ाया, किंतु जब उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह उदाहरण बताता है कि प्रतिभा व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है। यदि आत्मविश्वास और कौशल हो तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जब शासन और सामाजिक संस्थाएं मिलकर कार्य करती हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम स्थायी रूप से समाज में दिखाई देते हैं। जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित यह अभियान अत्यंत सराहनीय है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे रोजगार प्राप्त करने योग्य बन सकें। उन्होंने युवाओं से सेवायोजन विभाग सहित विभिन्न विभागों की कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को बधाई दी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जनपद में मिशन शक्ति अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक थाने में महिला सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-1912 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए साइबर हेल्पलाइन-1930 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया तथा कहा कि जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, शासन एवं प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Etawah, Etawah | Jul 15, 2026

MORE NEWS

#सुनवाई_समाधान_संतुष्टि 
⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
@homeupgov
@Uppolice
@dgpup
@adgzonekanpur
@igrangekanpur https://t.co/aooUsVr09E

#सुनवाई_समाधान_संतुष्टि ⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । @homeupgov @Uppolice @dgpup @adgzonekanpur @igrangekanpur https://t.co/aooUsVr09E

Etawah, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

#Etawahpolice 
#Footpatrolling
⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 के निर्देशन में थाना सहसों पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। https://t.co/GQa53OiiDs

#Etawahpolice #Footpatrolling ⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 के निर्देशन में थाना सहसों पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। https://t.co/GQa53OiiDs

Etawah, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

#Etawahpolice 
#Footpatrolling
⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 के निर्देशन में CO भरथना द्वारा थाना बकेवर पुलिस के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। https://t.co/Pj5JjC88tw

#Etawahpolice #Footpatrolling ⏭️SSP इटावा @BrijeshS_211 के निर्देशन में CO भरथना द्वारा थाना बकेवर पुलिस के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। https://t.co/Pj5JjC88tw

Etawah, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026