विदिशा नगर: जिला परिवहन विभाग ने अस्पताल रोड सहित शहर में जांच के दौरान 26 वाहनों से वसूले ₹23,500 के शमन शुल्क व 7 वाहन किए ज़ब्त
जिला परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को विदिशा शहर के अलग-अलग स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 वाहनों से ₹23,500 के शमन शुल्क वसूले गए और 7 वाहनों को ज़ब्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी बृजेश वर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट जबलपुर के निर्देश और चुनाव आदर्श आचार संहिता के चलते यह कार्रवाई की गई।