विदिशा नगर: आगामी त्योहारों के अवकाश पर भी जिला अस्पताल में OPD सहित अन्य जरूरी सेवाएं रहेगी जारी, मंगलवार शाम CS ने दी जानकारी
मंगलवार शाम को सिविल सर्जन डॉ शिरिष रघुवंशी ने बताया कि आगामी 3 दिन के शासकीय अवकाश के दौरान मरीजों को परेशानी ना हो इसको लेकर जिला अस्पताल का ओपीडी अवकाश के दिन भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेगी। साथ ही एक्सरे, सोनोग्राफी, सिटी स्कैन की व्यवस्था भी नियमित रूप से जारी रहेगी।