बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव से पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार के शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर वारंटी रहे बसंत कुमार को बुधवार की रात करीब 9:00 बजे गिरफ्तार किया गयाहै। पुलिस अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.