पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी पर गंगा दशहरा स्नान को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
पीलीभीत के हजारा क्षेत्र स्थित धनाराघाट शारदा नदी पर सोमवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं पहुंचे, श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हजारा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।