मां नर्मदा तट स्थित माहिष्मती घाट पर चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को कथा व्यास पं दिवाकर चौबे ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। 5 बजे जीवंत झांकी की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कर धर्म लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन 2 से कथा का वाचन किया जा रहा है।