तारानगर: तारानगर में अमृत अटल मिशन योजना के लोहे के पाइप चोरी में वांछित 10 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता
पुलिस थाना तारानगर टीम ने लोहे के पाईप चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे टॉप-10 स्थायी वारंटी अजरुदीन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस थाना तारानगर की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल था सतपाल बिश्नोई ci के नेतृत्व में टीम ने तलाश कर आरोपी अजरुदीन पुत्र ताहीर, मेव, निवासी नाखनौल, पुलिस थाना टपुकड़ा, जिला अलवर को गिरफ्तार किया है