उदवंत नगर: अम्मा मोहम्मदपुर गांव में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी ने कहा- राजावा हो कहा चल गइला कहकर रोई
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से शौच करने गए बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव निवासी त्रिवेणी साह के 60 वर्षीय पुत्र नंद किशो