हनुमानगढ़: जिले के उदासर रोही में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 34 लाख रुपए की बीयर सहित पिकअप गाड़ी सवार युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 34 लाख रुपए की बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर से शराब खरीद फरोख्त की पड़ताल की जा रही है।