शाजापुर: भरड़ के शासकीय विद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग का समापन, विद्यार्थियों ने सीखी कंप्यूटर संचालन व डाटा एंट्री
शासकीय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरड़ में 1 मई से 23 मई 2026 तक आयोजित 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का शुक्रवार दोपहर 12 बजे समापन हुआ। प्रशिक्षण में आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों को एस.आर. कंप्यूटर शाजापुर एमपी ऑनलाइन पर हिंदी-इंग्लिश टाइपिंग, वर्ड, एक्सेल, पावर पॉइंट, डाटा एंट्री व ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रशिक्षण दिया गया।