तरबगंज: गिर्द गांव निवासी ई रिक्शा चालक की दबंगों ने की पिटाई, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
गिर्द गांव के निवासी ई-रिक्शा चालक राजू निषाद पुत्र चंद्रभान ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा की बीते शुक्रवार को दिन में 02 बजे वह तिकोना पार्क पर ई-रिक्शा में सवारी बैठा रहा था तभी विपक्षी वीरू सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।