तरबगंज: रमचेरापुर में बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही 3 युवकों ने एक युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमचेरापुर में बच्चों के विवाद में गांव के तीन युवकों ने चंद्रेश तिवारी पुत्र राम बहादुर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने शनिवार को थाने पर तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की तहरीर के मुताबिक आरोपी संदीप तिवारी, संजय तिवारी व अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।