तरबगंज: परसिया निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट करने का लगाया आरोप
परसिया के मजरा मुरावन मदरहा निवासी शांति देवी ने थाने पर तहरीर देकर कहा है की शनिवार को पूर्व विवाद को लेकर विपक्षी जसवंत सिंह ने अभद्रता करते हुए मूका थप्पड़ व डंडे से पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।