उज्जैन शहर: महाकाल ब्रिज निर्माण से हाट बाजार प्रभावित, व्यापारियों ने वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर शहर के विकास कार्यों के अंतर्गत महाकाल ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इस परियोजना के चलते ब्रिज के नीचे गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। हाट बाजार में वर्षों से व्यापार कर रहे सब्जी, फल, मछली और हाथठेला विक्रेताओं ने सोमवार को नगर निगम पहुंचकर वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।