शहर में बढ़ते आवारा और हिंसक कुत्तों के आतंक को लेकर राष्ट्रीय युवक परिषद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन में भय का माहौल है।