दानापुर के रूपसपुर थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान 9.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बुधवार दोपहर एक बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।