बिंदकी: सांई गांव के समीप और कल्यानपुर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक सिपाही सहित दो लोग हुए घायल
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाने के सामने सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जीटी रोड पार करते समय लोडर की टक्कर से कल्यानपुर थाने में कार्यरत सिपाही पवन उम्र लगभग 26 वर्ष घायल हो गए। इसी प्रकार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत सांई गांव के समीप इको कार की टक्कर से बाइक सवार राघव सिंह घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार बाद इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया।