कोंडागांव: बड़गांव में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मीडिया कर्मी का पैर हुआ शरीर से अलग, एम्स रायपुर रेफर
कोण्डागांव जिले में आज गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। माकड़ी थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मीडिया कर्मी सत्यानंद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यानंद यादव अपनी मोटरसाइकिल से को