जगदलपुर: बोधघाट परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, 56 गांवों के अस्तित्व पर मंडराया संकट
बस्तर में प्रस्तावित बोधघाट परियोजना को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद प्रभावित ग्रामीणों में भारी नाराजगी और चिंता देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पीढ़ियों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं और अब इस परियोजना के कारण उनके अस्तित्व, संस्कृति और आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।