बिसौली: एसपी ग्रामीण ने बिसौली-वजीरगंज थानों में विवेचनाओं की समीक्षा की, पुलिस को दिए सख्त निर्देश
Bisauli, Budaun | Apr 28, 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने मंगलवार को 6 बजे करीब थाना बिसौली और वजीरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों थानों में सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।