कैराना: कैराना में दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता का सामान सड़क किनारे फेंका, पुलिस से इंसाफ की गुहार
कैराना नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी इकराम ने गुरुवार शाम करीब सात बजे बताया कि उनकी बेटी आसमा की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि दामाद के किसी अन्य से अवैध संबंध हैं, इसी के चलते उसकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख की नकदी और कार की मांग भी की जा रही है।