इंदौर: तुकोगंज क्षेत्र में ऑर्डर पर बुलेट बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से 14 चोरी की गाड़ियां बरामद
Indore, Indore | Jun 20, 2026 शनिवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैयालाल निवासी झालावाड़, राजस्थान बताया। जांच के दौरान पुलिस ने ई-रक्षक ऐ