अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महू नगर इकाई द्वारा विक्रांत ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में अनियमिताओं को लेकर मंगलवार 2 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया एवं तत्काल प्रभाव से निराकरण करवाया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे वहीं कालेज प्रबंधन से बात कर जल्द निराकरण करने की मांग की है यदि निराकरण नहीं होता तो विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा