माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 15 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम में बड़वाह के शासकीय सांदीपनि कन्या उमावि की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।जिनका गुरुवार को विद्यालय मे संस्था प्राचार्य सहित स्टाफ ने मंगल तिलक लगाकर पुष्पमाला से व मिठाई खिलाकर स्वागत किया है।