बरेली: कैट थाना क्षेत्र के विजय द्वार के पास तेज रफ्तार कार ने चार गायों को मारी टक्कर, तीन गाय की हुई मौत,एक गाय घायल
कैन थाना क्षेत्र के विजय द्वार के पास तेज रफ्तार कार ने चार गायों को टक्कर मार दी । हादसे में तीन गायों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।