कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से एक भारी बैग के साथ बैठा है। संदेह होने पर आरपीएफ ने उस व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमे अलग अलग कंपनी के 15 अवैध शराब की बोतल मिली। जिसके बाद आरपीएफ ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया।