राजगढ़: दहेज में कार और ₹5 लाख की मांग का आरोप, विवाहिता की रिपोर्ट पर पति सहित 3 के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 13, 2026 दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा स्त्रीधन वापस नहीं लौटाने के आरोप में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि न्यायलय से प्राप्त परिवाद के आधार पर दर्ज मामले में वार्ड 12 निवासी अनीता पत्नी मुकेश कुमार नायक ने पति, सास व ससुर पर मामला दर्ज करवाया है।