गोरखपुर: महिला से छेड़छाड़, भाई का नाक-कान काटा; युवक ने घर में घुसकर बैड टच किया, CCTV तोड़ा, कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज किया
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर के CCTV कैमरे भी तोड़ दिए।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वही आरोपी हिमांशु गुप्ता के ऊपर इससे पहले भी मारपीट करने का आरोप लग चुका है।