अमानगंज: रेस्ट हाउस अमानगंज में भाजपा मंडल अमानगंज की कामकाजी बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी मंडल अमानगंज की कामकाजी बैठक रेस्ट हाउस अमानगंज में मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, जिला मंत्री जगदीश पटेल सहित मंडल अमानगंज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।