चूरू: कलेक्ट्रेट के आगे आमजन को शीतल पेयजल पिलाया गया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर रहीं मौजूद
Churu, Churu | Jun 6, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुख्य अभियंता राममूर्ती ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की प्रेरणा से निर्जला एकादशी के पर्व पर जलदाय विभाग की ओर से आमजन को कलेक्ट्रेट के आगे नींबु शरबत व शीतल पेयजल पिलाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्वेता कोचर ने बताया कि सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।