चूरू: डॉ बीआर अम्बेडकर संघ ने एसपी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग
Churu, Churu | Jun 6, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के गेट पर यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन के मामले में जिलाध्यक्ष आसिफ खान सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। डॉ बी आर अंबेडकर संघ के द्वारा शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।