चूरू: नगरपालिका रतननगर द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत खेल मैदान व वार्डों में करवाई गई साफ-सफाई
Churu, Churu | Jun 6, 2025 चूरू के निकटवर्ती रतननगर मे शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महत्वकांक्षी अभियान वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की सहभागिता को लेकर यहां नगरपालिका रतननगर के द्वारा पुलिस थाने के सामने स्थित खैल मैदान की साफ-सफाई कर खरपतवार को हटाया गया एवं नगरपालिका कार्यालय की छतों की साफ-सफाई की गई।