बेलदौर: बेला नौवाद पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने सरकार की योजनाएं गिनाईं
बेलदौर प्रखंड के बेला नौवाद पंचायत में मंगलवार की दोपहर दो बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विधायक पन्नालाल सिंह पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक ने