माण्डलगढ़: बीगोद नगर पालिका परिसीमन पर विवाद, पुनर्गठन की मांग उठाई गई
माण्डलगढ़ उपखण्ड के बीगोद कस्बे में नव गठित नगर पालिका के वार्ड परिसीमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए पुनः समान रूप से परिसीमन करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता मुनीर लोहार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर को आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे ज्ञापन सौंपा।