रानीगंज: गीतवास बाजार में अतिक्रमण के कारण बढ़ी जाम की समस्या
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गीतवास बाजार में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार में सड़क के दोनों ओर सिटी रिक्शा और टेंपो के खड़े रहने से सड़क का काफी हिस्सा संकरा हो जाता है। इसके कारण आम दिनों में भी वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है, जबकि व्यस्त समय में स्थिति और अधिक विकट हो जाती है।