बदायूं: कछला गंगा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, बिल्सी विधायक व कछला चेयरमेन ने लिया हिस्सा
Budaun, Budaun | Jun 21, 2026 बदायूं के कछला गंगा घाट पर रविवार को 9 बजे के आसपास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे ‘हरित सारथी अभियान ’के अंतर्गत वन प्रभाग बदायूं के अंतर्गत जिला गंगा समिति नमामि गँगे एवं वन विभाग बदायूं की ओर से ‘वन योगा ’कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ गंगा के पावन तट कछला गंगा घाट पर किया गया। जिसमें गंगा घाट पर पीपल, पाकड़, एवं बरगद जैसे पौधों का रोपण किया गया ।