जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब गांव निवासी बांकेलाल गुप्ता के घर मेहंदी की रस्म चल रही थी और अगले दिन बारात आनी थी।