नजीबाबाद: साहनपुर में 'डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी' का उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं
मंगलवार 12:00
साहनपुर में आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज साहनपुर में “डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी” का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एसडीएम नजीबाबाद आशुतोष जायसवाल, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और समाजसेवी डॉ राखी आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।